मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

आगरा। आरबीएस कॉलेज, खंदारी के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, जिलाधिकारी मनीष बंसल और मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे बड़ी संख्या में मौजूद अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने देखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों, शिक्षा परिवार से जुड़े सभी कार्मिकों और उनके आश्रितों की स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, संस्कार और व्यावहारिक ज्ञान का भी विकास करें। आचार्य चाणक्य की तरह संस्कारवान पीढ़ी तैयार करना समय की आवश्यकता है, जो भारत को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भी वितरित किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त, अशासकीय, संस्कृत एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मचारी, पीएम पोषण योजना के रसोइये तथा उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इस योजना से प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही डीबीटी योजना के तहत 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए ₹1200 प्रति छात्र-छात्रा की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘राम मंदिर की जगह अस्पताल’ वाले बयान पर BJP का हमला, ढिल्लों बोले- केजरीवाल का मंदिर प्रेम सिर्फ चुनावी दिखावा

    चंडीगढ़   भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले और उसकी जगह अस्पताल बनाने की…

    राष्ट्रीय रस्साकसी प्रतियोगिता में फतेहपुर सीकरी के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक, सांसद राजकुमार चाहर ने किया सम्मानित

    आगरा। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (अनंतनाग) में आयोजित 28वीं सब जूनियर, 39वीं जूनियर एवं 39वीं सीनियर राष्ट्रीय रस्साकसी चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राम मंदिर की जगह अस्पताल’ वाले बयान पर BJP का हमला, ढिल्लों बोले- केजरीवाल का मंदिर प्रेम सिर्फ चुनावी दिखावा

    • By admin
    • July 8, 2026
    • 1 views
    ‘राम मंदिर की जगह अस्पताल’ वाले बयान पर BJP का हमला, ढिल्लों बोले- केजरीवाल का मंदिर प्रेम सिर्फ चुनावी दिखावा

    राष्ट्रीय रस्साकसी प्रतियोगिता में फतेहपुर सीकरी के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक, सांसद राजकुमार चाहर ने किया सम्मानित

    • By admin
    • July 8, 2026
    • 1 views
    राष्ट्रीय रस्साकसी प्रतियोगिता में फतेहपुर सीकरी के खिलाड़ियों ने जीता रजत पदक, सांसद राजकुमार चाहर ने किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    • By admin
    • July 8, 2026
    • 2 views
    मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

    5 दिन तक सुरक्षाबलों को चकमा देता रहा लश्कर आतंकी जाकिर गनई ढेर, पुलिस बोली- ‘भाग सकते हो, बच नहीं सकते’

    • By admin
    • July 8, 2026
    • 1 views
    5 दिन तक सुरक्षाबलों को चकमा देता रहा लश्कर आतंकी जाकिर गनई ढेर, पुलिस बोली- ‘भाग सकते हो, बच नहीं सकते’

    सौरव गांगुली बने राजकुमार राव! ‘दादा’ बायोपिक का पहला लुक रिलीज, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर आने वाली है

    • By admin
    • July 8, 2026
    • 1 views
    सौरव गांगुली बने राजकुमार राव! ‘दादा’ बायोपिक का पहला लुक रिलीज, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर आने वाली है

    मारा गया बंगाल का दरिंदा! दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    • By admin
    • July 8, 2026
    • 2 views
    मारा गया बंगाल का दरिंदा! दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल